गंभीर बीमारी के चलते Aishwarya बच्चा पैदा नहीं कर सकती! बहू की बात सुनकर आग बबूला हुए Big B, बोले- बर्दाश्त नहीं करूंगा

Edited By Purnima Singh,Updated: 19 Oct, 2025 06:13 PM

aishwarya cannot conceive a child

हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन था। दुनियाभर से बिग बी के लिए शुभ कामनाएं आईं, लेकिन जब बहू रानी ऐश्वर्या राय ने  अपने ससुर को विश किया तो वह ट्रोल हो गईं .....

Aishwarya Rai News : हाल ही में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन था। दुनियाभर से बिग बी के लिए शुभ कामनाएं आईं, लेकिन जब बहू रानी ऐश्वर्या राय ने  अपने ससुर को विश किया तो वह ट्रोल हो गईं। दरअसल, ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी अराध्या की दादा संग एक बहुत पुरानी पोस्ट शेयर कर लिखा हैप्पी बर्थ डे डियर पा-दादा जी। बस इसे लेकर यूजर्स एश्वर्या को ट्रोल कर रहे हैं कि क्या ऐश्वर्या के पास अपने ससुर के साथ कोई तस्वीर नहीं जो उन्होंने बेटी की इतनी पुरानी तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थ डे विश किया है। या फिर अभी भी उनके रिश्तों में अनबन बनी हुई है। 

बिग-बी के बर्थ-डे पर Aishwarya हुईं ट्रोल 
इसी बीच एक पुराना किस्सा यूजर्स को याद आ गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर खबरें आई थी कि गंभीर बीमारी के चलते मिस वर्ल्ड बच्चा पैदा नहीं कर सकती हैं। ये सुनकर ससुर अमिताभ बच्चन आगबबूला हो गए थे। उन्होंने एक पोस्ट में ये तक लिख दिया था कि मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा अगर कोई मेरी घर की औरतों के बारे में इस तरह की मनगढ़त बातें लिखेगा।   

'ऐश्वर्या राय नहीं बन सकती मां.....'
अब आपको उस अफवाह के बारे में विस्तार से बताते हैं। ई-24 के मुताबिक, एक बार खबर आई थी कि ऐश्वर्या राय कभी मां नहीं बन सकती क्योंकि उन्हें पेट का टीबी है। इस अफवाह को सुनकर बिग बी तिलमिला उठे थे। उन्होंने फौरन एक्शन लेते हुए एक पोस्ट लिखा, 'मैं आज दर्द और नफरत के साथ लिख रहा हूं कि ये खबर ये आर्टिकल पूरी तरह से फेक है। यह निम्न स्तर की पत्रकारिता है। मैं अपने परिवार का मुखिया हूं। ऐश्वर्या मेरी बहू नहीं बेटी है। मेरे परिवार की महिला है। अगर कोई उनके लिए अपमानजनक बातें कहेंगे तो मैं आखिरी सांस तक उसके लिए लड़ूंगा। कोई मुझे और अभिषेक को कुछ कहेगा तो मैं बर्दाश्त कर लूंगा लेकिन अगर कोई मेरे घर की महिलाओं पर गलत कमेंट करेगा तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!