नैनीताल में खाई में गिरी कार, जागेश्वर धाम जा रहे UP के 2 पर्यटकों की चली गई जान, दो गंभीर रूप से घायल

Edited By Purnima Singh,Updated: 21 Mar, 2026 02:30 PM

two tourists die in nainital

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में शनिवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से वाहन में सवार दो पर्यटकों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे ....

उन्नाव : उत्तराखंड के नैनीताल जिले में शनिवार को एक कार के गहरी खाई में गिरने से वाहन में सवार दो पर्यटकों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। 

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना ज्योलिकोट-भवाली मार्ग पर खूपी के पास सुबह साढ़े आठ बजे उस समय हुई, जब पर्यटक जागेश्वर धाम की ओर जा रहे थे कि तभी गेठिया क्षेत्र में चालक का कार पर से नियंत्रण खो गया और गाड़ी अचानक 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने बताया कि वाहन के गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मुताबिक, पुलिसकर्मियों, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआएफ) और दमकल की टीमों ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया। 

पुलिस ने बताया कि खाई से कार सवार चारों लोगों को बाहर निकाला गया जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान उन्नाव के रहने वाले अंकित चौधरी और अभिराज के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायल अतुल दुबे और श्याम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस के मुताबित, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!