Edited By Mamta Yadav,Updated: 13 Jun, 2025 02:21 AM

अहमदाबाद एअरपोर्ट के पास मेघाणी नगर के इलाके में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया विमान हादसे में आगरा के रहने वाले दंपति की मौत हो गई। देर शाम तक आधिकारिक रूप से उनकी हालत के बारे में स्वजन को जानकारी नहीं मिल सकी है। कुछ परिचितों के साथ दंपती की 15 वर्षीय...
Agra News: अहमदाबाद एअरपोर्ट के पास मेघाणी नगर के इलाके में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया विमान हादसे में आगरा के रहने वाले दंपति की मौत हो गई। देर शाम तक आधिकारिक रूप से उनकी हालत के बारे में स्वजन को जानकारी नहीं मिल सकी है। कुछ परिचितों के साथ दंपती की 15 वर्षीय बेटी एयरपोर्ट पर पहुंच गई है।
अकोला के रहने वाले नीरज लवानियां बड़ोदरा में एसी नेल्सन (अब नेल्सन आइक्यू) कंपनी में मैनेजर के पद कार्य कर रहे थे। वे वड़ोदरा की फेदर स्काई विलास कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। गांव में रहने वाले उनके बड़े भाई सतीश लवानियां ने बताया कि नीरज 10 दिन की लंदन यात्रा पर गुरुवार को घर से निकले थे। 15 वर्षीय बेटी अर्पणा घर पर नानी के पास रह गई थी।
सुबह नौ बजे नीरज ने टैक्सी में एयरपोर्ट जाते समय सतीश को कॉल करके जानकारी दी थी। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका। तभी अहमदाबाद में लंदन की फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। हेल्प लाइन नंबर पर कॉल की गई तो वहां से उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।