Edited By Ajay kumar,Updated: 22 Feb, 2020 05:28 PM
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में 24 फरवरी को वह ताजनगरी आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए...
आगराः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में 24 फरवरी को वह ताजनगरी आगरा में ताजमहल का दीदार करने के लिए आएंगे। उनके आगमन पर शहर के मेयर नवीन जैन भी उनको विशिष्ट तोहफा पेश करेंगे। मेयर उनको शहर की चाबी सौंपेगे। यह चाबी चांदी की बनी है।
मेयर नवीन जैन ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का आगरा में पहली बार आगमन हो रहा है। हम उनको शहर की चाबी पेश करेंगे। हम उनको 600 ग्राम चांदी की चाबी देंगे। मेहमानों को चाबी के साथ बधाई देने के पीछे की अवधारणा प्रतीकात्मक रूप से संदेश देना है जिसे वह शहर को अनलॉक करने के लिए स्वागत करते हैं। इसके बाद द्वार से वह आगरा में प्रवेश कर सकें। किसी भी देश के राष्ट्रपति के भारत में किसी भी शहर में आने पर शहर के प्रथम नागरिक यानी मेयर उनको शहर की चाबी देते हैं।