Agneepath Scheme: योगी बोले- अग्निपथ योजना सशस्त्र बलों के सामर्थ्य में वृद्धि करेगी
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Jun, 2022 11:54 AM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस और संबंधित सेवाओं में भर्ती के लिए ''अग्निवीरों'' को प्राथमिकता देगी। आदित्यनाथ ने ट्वीट किया,'''' माँ भारती की सेवा के उपरां...
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस और संबंधित सेवाओं में भर्ती के लिए 'अग्निवीरों' को प्राथमिकता देगी। आदित्यनाथ ने ट्वीट किया,'' माँ भारती की सेवा के उपरांत अग्निवीरों को उप्र सरकार प्रदेश पुलिस एवं संबंधित अन्य सेवाओं में प्राथमिकता प्रदान करेगी। युवाओं के उन्नयन एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार सतत समर्पित एवं पूर्णतः प्रतिबद्ध है। जय हिंद!''
इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि देश की युवा शक्ति को 'अग्निवीर' के रूप में माँ भारती की सेवा का अवसर प्रदान करने जा रही 'अग्निपथ योजना' भारतीय सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन करेगी। सशस्त्र बलों के सामर्थ्य में अभिवर्धन हेतु लिया गया यह निर्णय अभिनंदनीय है।'' गौरतलब है कि राष्ट्र के समक्ष पेश आने वाली भावी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में मंगलवार को आमूलचूल परिवर्तन करते हुए, थलसेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ' योजना की मंगलवार को घोषणा की।
Related Story

'आपके लिए गिफ्ट लाई हूं, पहले आंखें बंद करिए'..., 4 साल की बच्ची ने सीएम योगी को भेंट किया...

Rampur से Prayagraj तक 10 जिलों के कप्तानों को अल्टीमेटम, CM योगी बोले- 'खौफ अपराधियों में हो,...

'पिछले नौ सालों में बेहतर हुआ यूपी का माहौल तो तीन गुना बढ़ी महिला श्रमशक्ति', गोरखपुर में बोले...

बेफिक्र देशसेवा करें, आपके परिवार की सुरक्षा, सम्मान सरकार की जिम्मेदारी: जनता दर्शन में बोले- CM...

CM योगी बोले- जंग न होती तो रविकिशन दुबई में होते, ...जब दंगा हो रहा था तब अखिलेश सैफई में डांस देख...

अप्रैल से 25 नए वन स्टॉप सेंटर शुरू, महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार का अहम कदम

ब्रजेश पाठक ने अखिलेश पर बोला हमला, कहा- '100 चूहे खाकर बिल्ली हज पर चली'...वाली बात करती है सपा

जातिवाद' सामाजिक ढांचे को कमजोर और राष्ट्र को विभाजित करता है: CM योगी आदित्यनाथ

देशभक्ति सिर्फ नारों से नहीं बल्कि कर्तव्य निभाने से व्यक्त होती है: योगी आदित्यनाथ

गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगने की जरुरत नहीं, अब घर पर पहुंचेगा: CM योगी आदित्यनाथ