मुंबई से अंबेडकरनगर लौट रही महिला ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म, मुस्लिम महिलाओं ने की मदद

Edited By Umakant yadav,Updated: 17 May, 2020 06:46 PM

a woman ambedkar nagar from mumbai gives birth to a child on the road

कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में प्रवासी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट आन पड़ा तो वे अपने घरों की तरफ निकल पड़े। इसी बीच ट्रक से श्रमिक पति के साथ मुंबई से अंबेडकरनगर लौट...

अयोध्या: कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में प्रवासी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट आन पड़ा तो वे अपने घरों की तरफ निकल पड़े। इसी बीच ट्रक से श्रमिक पति के साथ मुंबई से अंबेडकरनगर लौट रही महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर स्थानीय मुस्लिम महिलाओं ने उसकी मदद की। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

बता दें कि महिला अपने पति के साथ मुंबई से अंबेडकरनगर लौट रही थी। तभी फैजाबाद के रौनाही थाना क्षेत्र के पास उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिस पर स्थानीय मुस्लिम महिलाओं की मदद ली गई और महिला ने बच्चे को जन्म दिया। कोरोना वायरस के बीच इस कठिन समय में मुस्लिम महिलाओं ने मानवता की मिशाल पेश की है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!