Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Oct, 2023 04:13 PM

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की...
UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां पर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा।

बता दें कि लुधियाना से मधुबनी बिहार जा रही एक कार लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर थाना करहल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर पलट गई। इस घटना में कार चालक, दो महिलाएं और दो युवक गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों को सैफई मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां कार चालक और दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतकों की पहचान की और मामले की जांच शुरु की।
हादसे में इनकी हुई मौत
इस हादसे में कार चालक वीरेंद्र मिश्रा निवासी मुरली नगर महाराजगंज, फीका झा पत्नी राजीव, सुरजादेवी पुत्री राजीव निवासीगण नगला मोड थाना पगोल मधुबनी बिहार की मौत हो गई। जबकि राजीव और उनका पुत्र आदित्य निवासीगण नगला मोड थाना पगोल मधुबनी बिहार घायल हुए हैं। वहीं, हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
यह भी पढ़ेंः Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से झारखंड जा रही कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तर प्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की जोरदार टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। इस सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के शिकार हुए सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। हादसा ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर के पास हुआ है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।