मेरठ में किसान के घर में अचानक निकले 52 सांप, एक- एक कर मारता गया परिवार; डर की दास्तान से कांप जाएगी रूह, इलाके भर में फैली दहशत

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Jun, 2025 12:49 PM

52 snakes suddenly appeared in a farmer s house in meerut

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक किसान के घर में ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। घर का दृश्य देखकर खुद किसान भी हैरान था .......

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के एक किसान के घर में ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। घर का दृश्य देखकर खुद किसान भी हैरान था। दरअसल, उसके घर में एक के बाद एक लगभग 50 से 52 सांप निकले। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। किसान के घर में सांपों का जखीरा निकलेगा उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। 

रात तक नहीं थमा सांपों के निकलने का सिलसिला, परिवार में फैली दहशत 
पूरी घटना जिले के दौराला थाना क्षेत्र के सिमौली गांव का है। यहां रविवार को इतनी तादाद में सांपों को देखकर परिवार में दहशत फैल गई। किसान परिजनों के साथ मिलकर किसी तरह सांपों को मार कर उन्हें जमीन में दबाता गया, लेकिन देर रात तक सांपों के निकलने का सिलसिला नहीं थमा। 

सांप निकलते गए, किसान और परिजन मारते गए; वन विभाग को नहीं दी सूचना        
किसान महफूज ने बताया कि वह रविवार को अपने घर में काम कर रहा था। तभी उसने घर में एक सांप को देखा। जोकि लगभग एक से डेढ़ फीट का था। जिसे मारकर उसने दफना दिया। फिर देखते ही देखते एक के बाद एक सांप निकलने शुरू हो गए। किसान भी यह दृश्य देखकर हैरान था। धीरे-धीरे घर में इतने सारे सांप निकलने की सूचना पूरे गांव में फैल गई। जिसके चलते ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने भी सांप के निकलने की जगह को तलाश किया। जिसपर सामने आया कि किसान के दरवाजे के रैंप के पास से सांप निकल रहे थे। किसान भी परिजनों के साथ मिलकर लगातार सांपों को मारने लगा। फिर उन्हें गड्ढे में दबा दिया। हालांकि, इतना सब हो जाने के बाद भी किसान और उसके परिवार ने इस घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को नहीं दी।

वहीं इस मामले में डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि सांप वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षण जीव है। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!