VIDEO: तार से विवाहिता का गला बांध लूट ले गए मंगलसूत्र और जेवरात, पुलिस बोली- 'जाओ जेवरातों के सारे बिल लेकर आओ'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Sep, 2024 02:52 PM

Raebareli News: कहने को तो उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को एक दम चुस्त दुरूस्त बताया जा रहा है...लेकिन अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मामला रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र का है। जहां बच्चों के साथ घर में अकेली रह रही महिला को...

Raebareli News: (शिवकेस सोनी) कहने को तो उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को एक दम चुस्त दुरूस्त बताया जा रहा है...लेकिन अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मामला रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र का है। जहां बच्चों के साथ घर में अकेली रह रही महिला को बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटपाट की। महिला का पति बाहर रहकर प्राइवेट जॉब करता है। यहां महिला अपने घर में अकेली रहती है। बदमाशों ने महिला के घर में सेंधमारी कर उसे बंधक बना लिया...उसका गला एक तार से कस दिया और घर में रखा नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए।

मंगलसूत्र खींचकर महिला के गले में बांधा तार
पीड़िता ने बताया कि घटना के समय एक महिला छत पर खड़ी थी। जो बदमाशों से फोन पर सम्पर्क कर बाहर की पहरेदारी कर रही थी। रात में लगभग 1 बजे बच्चों ने खुशबू को बेहोशी की हालत में देखा। तो उन्होंने अपनी चाची सावित्री को घटना से अवगत कराया। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। परिजनों ने खुशबू को बेहोशी की हालत में सीएचसी खीरों पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दी गई है। घटना की जांच की जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने बिना जांच किए पीड़ित से तहरीर लेकर अज्ञात के नाम मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि मुकदमे में पत्नी को बंधक बनाने,  सेंध काटने और नगदी जेवरातों के चोरी का जिक्र नहीं किया गया, इतना ही नहीं पीड़ित से पुलिस ने जेवरातों के बिल मांगे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!