Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Jun, 2025 02:13 PM

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 17 साल की लड़की की उसकी अपनी मां, भाई और भतीजों ने बेरहमी से हत्या कर दी। वजह लड़की का किसी लड़के से दोस्ती करना और फोन पर बात करना बताया जा रहा है। इस बात...
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 17 साल की लड़की की उसकी अपनी मां, भाई और भतीजों ने बेरहमी से हत्या कर दी। वजह लड़की का किसी लड़के से दोस्ती करना और फोन पर बात करना बताया जा रहा है। इस बात से नाराज मां ने अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दिया।
नहर में मिला सिर कटा शव, पर्ची से खुला हत्याकांड का राज
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला गुरुवार की सुबह का है। जब इलाके में रहने वाले लोग नहर में एक सिर कटा शव देखे, तो पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई। यह कोई मामूली हत्या नहीं थी, बल्कि उसकी अपनी ही मां, मामा और भाइयों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। शव की जेब से एक पर्ची मिली, जिसमें एक फोन नंबर लिखा था। इसी जानकारी की मदद से पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी मां तक पहुंची।
मां ने बेटी को गला घोंट कर मारा, भाइयों संग मिलकर शव फेंका
मां ने पुलिस को अपना बयान दिया। उसने बताया कि उसकी बेटी किसी लड़के से मिलती-जुलती थी और फोन पर बात करती थी, जो उसे बहुत बुरा लगता था। कई बार समझाने के बाद भी बेटी उसकी बात नहीं मान रही थी। इससे वह बहुत परेशान हो गई। आखिरी में उसने ही गुस्से में आकर बेटी को मारने का फैसला किया। बुधवार की रात में उसने पहले ही बेटी का गला घोंट दिया। फिर अपने भाई और भतीजों के साथ मिलकर उसकी शव को नहर में फेंक दिया। हत्या के बाद शरीर का कुछ हिस्सा चाकू से काटकर अलग कर दिया गया। अब तक उसका सिर नहीं मिल पाया है, जिसकी तलाश जारी है।
पिता की भूमिका की भी जांच, पुलिस हर एंगल से कर रही पड़ताल
पुलिस अधिकारी विपिन ताडा ने बताया कि लड़की और उसकी मां के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। मुख्य कारण था उसकी बेटी का लड़के से दोस्ती करना। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या लड़की का पिता, जो अर्धसैनिक बल में हैं और उस समय ड्यूटी पर थे, इस हत्या में किसी तरह शामिल थे या नहीं। अभी पुलिस हर कोण से मामले की जांच कर रही है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी मां और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई करेगी।