देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट फिर खुद का काटा गला, जानिए हत्या की क्या रही वजह

Edited By Ramkesh,Updated: 15 Feb, 2026 06:27 PM

brother in law killed sister in law and then slit his own throat find out the

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना नौहझील क्षेत्र के कटैलिया बागई गांव में रविवार को एक पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई की साली द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज युवक ने अपनी भाभी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद का गला...

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना नौहझील क्षेत्र के कटैलिया बागई गांव में रविवार को एक पारिवारिक विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई की साली द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज युवक ने अपनी भाभी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि आरोपी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

सामूहिक विवाह से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी ज्वाला प्रसाद के दो बेटे—कालू (25) और दीपक (23)—हैं। चार महीने पहले कालू की शादी बलदेव में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में करिश्मा से हुई थी। उसी समारोह में करिश्मा की बहन का रिश्ता दीपक से तय होने की बात थी, लेकिन युवती ने शादी से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दीपक परिवार से नाराज चल रहा था।

घर में हुआ झगड़ा, फिर वारदात
रविवार दोपहर कालू और उसके पिता खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान घर पर मौजूद दीपक और उसकी भाभी करिश्मा के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में दीपक ने भाभी पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने ब्लेड से अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजन दोनों को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक का इलाज जारी है।

सबूत मिटाने की आशंका
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घर में चूल्हे की राख से एक ब्लेड बरामद हुआ, जिस पर से खून के निशान साफ किए गए थे। गद्दों को धोकर छत पर सुखाने की बात भी सामने आई है। प्रथम दृष्टया घटना के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। मृतका मूल रूप से आगरा की रहने वाली थी। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी के बयान के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!