Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Jun, 2025 07:06 AM

Meerut News: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना नौचंदी क्षेत्र की फूल बाग कॉलोनी में बीते शनिवार को उस समय बड़ा हंगामा मच गया जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...
Meerut News: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना नौचंदी क्षेत्र की फूल बाग कॉलोनी में बीते शनिवार को उस समय बड़ा हंगामा मच गया जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई।
जानिए, क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से मेरठ की रहने वाली सायमा नाम की महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति का पिछले 3 महीने से एक युवती के साथ अफेयर चल रहा था। पति चुपके से उस युवती के साथ फूल बाग कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। सायमा को इस बात की भनक लग गई और वह पति का पीछा करते हुए उसके ठिकाने पर पहुंच गई। जैसे ही उसने घर का दरवाजा खोला, उसके होश उड़ गए। पति को प्रेमिका के साथ देखकर वह गुस्से से आग-बबूला हो गई और सीधे प्रेमिका पर टूट पड़ी। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सायमा का आरोप
सायमा का कहना है कि उसकी अपने पति से 2016 में लव मैरिज हुई थी। उनकी 2 बेटियां भी हैं। लेकिन पिछले 3 साल से उसका पति दूसरी महिला के साथ रिश्ते में है, जोकि अलग समुदाय से है। सायमा ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने प्रेमिका से सवाल किया तो उसने सायमा के साथ मारपीट की।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सायमा ने इस पूरी घटना की शिकायत थाना नौचंदी में दर्ज कराई है। वहीं, पति का कहना है कि अब वह ना तो पत्नी को रखना चाहता है और ना ही प्रेमिका को। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानिए, क्या कहना है स्थानीय लोगों का?
इस घटना के बाद कॉलोनी में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे पारिवारिक झगड़े सार्वजनिक रूप से नहीं होने चाहिए, इससे बच्चों और समाज पर गलत असर पड़ता है।