प्रेमी की सगाई से सदमे में गई प्रेमिका, उठा लिया खौफनाक कदम... दुल्हन बनने का टूटा सपना!

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Feb, 2026 01:51 PM

girlfriend shocked by boyfriend s engagement takes dreadful step dream of be

उत्तर प्रदेश के बिजनौजर जिले के किरतपुर कस्बे में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर मोहल्ला बसी निवासी 25 वर्षीय युवती ने कथित प्रेमी के शादी तय होने से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौजर जिले के किरतपुर कस्बे में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर मोहल्ला बसी निवासी 25 वर्षीय युवती ने कथित प्रेमी के शादी तय होने से जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पिछले तीन वर्षों से दोनो के बीच चल रहा था  प्रेम संबंध
जानकारी के अनुसार, युवती का मोहल्ला बुधपाड़ा निवासी सोहेल अहमद से पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन हाल ही में युवक का रिश्ता बिजनौर में ही दूसरी जगह तय हो गया। यह बात सामने आने पर युवती ने कथित रूप से शादी के लिए दबाव बनाया, जिसे युवक ने स्वीकार नहीं किया।

प्रेमिका ने खाया जहर 
बताया जा रहा है कि बीती रात युवती युवक के घर पहुंची और शादी की मांग को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद विवाद बढ़ गया। कुछ ही देर बाद युवती ने वहीं जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बिजनौर में एक निजी चिकित्सक के पास रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद युवक का परिवार मौके से फरार है। 

घटना की जांच में जुटी पुलिस 
इस मामले में सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और युवक की शादी दूसरी जगह तय होने के बाद युवती ने यह कदम उठाया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं युवती के परिजनों ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!