शिक्षिका से मिलने स्कूल पहुंचा युवक, कहासुनी के बाद मारी गोली, फिर खुद भी दी जा/न

Edited By Sahil Kumar,Updated: 21 Sep, 2026 06:06 PM

youth visits school to meet teacher altercation ensues

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह एक युवक ने स्कूल में एक शिक्षिका की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक ने बाद में खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

लखीमपुरः उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह एक युवक ने स्कूल में एक शिक्षिका की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवक ने बाद में खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि मृत शिक्षिका की पहचान सदर कोतवाली इलाके के हिदायत नगर मोहल्ले की रहने वाली निशात फातिमा (26) के तौर पर हुई है, जबकि आरोपी की पहचान नौरंगाबाद मोहल्ला निवासी मोहम्मद सऊद अंसारी (28) के रूप में की गई है।

सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चला है कि निशात और सऊद एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के साथ घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि सऊद पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे निशात से मिलने स्कूल पहुंचा था और उसके साथ ऊपर कक्षा में गया था।

गर्ग के मुताबिक, कक्षा में दोनों के बीच कथित तौर पर कहासुनी होने के बाद सऊद ने पिस्तौल निकाली और निशात को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गर्ग ने बताया कि निशात को गोली मारने के तुरंत बाद सऊद ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!