देर रात गश्त पर निकली पुलिस तो उड़े होश... सड़क पर मिले 2 युवकों के श/व, मचा हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Sep, 2026 12:11 PM

2 youths no more after being hit by an unknown vehicle in maharajganj

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छपिया गांव के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरदेवरा निवासी सूरज (21) और नीतीश यादव (16)...

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के छपिया गांव के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरदेवरा निवासी सूरज (21) और नीतीश यादव (16) रविवार रात करीब 10 बजे बाइक से परतावल कस्बे की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि छपिया गांव के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। देर रात गश्त पर निकली पुलिस टीम ने सड़क पर दोनों युवकों के शव और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को देखा। पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल फोन के आधार पर परिजनों से संपकर् किया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:- सुबह 6 बजे पानी लेने निकली थी मां... तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, 2 साल के मासूम संग दर्दनाक मौ/त

श्यामदेउरवा के थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद फरार वाहन और चालक की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य माध्यमों से भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक सूरज परिवार में दूसरे नंबर का बेटा था और दिल्ली में पेंटिंग का काम करता था। वहीं नीतीश अपने परिवार में सबसे छोटा था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!