Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Sep, 2026 12:51 PM

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में बुधवार मध्य रात्रि बाद पति ने सोते समय पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, वारदात इतनी बेरहमी से की गई कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतका...
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में बुधवार मध्य रात्रि बाद पति ने सोते समय पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, वारदात इतनी बेरहमी से की गई कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। मृतका की पहचान 30 वर्षीय नगमा पत्नी परवेज के रूप में हुई है। नगमा और परवेज करीब डेढ़ महीने से महताब के मकान में किराए पर रह रहे थे। दोनों मूल रूप से वेटगंज मोहल्ले के रहने वाले बताए गए हैं।परवेज टैक्सी स्टैंड पर चौपहिया वाहन चलाता है।
पुलिस के अनुसार, उसे शक था कि नगमा के किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने यहां बताया कि मध्य रत्रि करीब 1:30 बजे नगमा घर के अंदर सो रही थी। इसी दौरान परवेज उठा और चाकू से उसका गला रेत दिया। हत्या के बाद उसने घर का दरवाजा बंद किया और सीधे कोतवाली पहुंच गया।
ये भी पढ़ें:- फोन कर घर से बुलाया फिर चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां: सपा नेता पवन यादव ह/त्याकांड का खुलासा, 3 शूटर अरेस्ट
थाने पहुंचकर परवेज ने बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है। यह सुनकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो नगमा का शव पड़ा था और सिर धड़ से अलग था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि परवेज का अपने परिवार से विवाद चल रहा था। पारिवारिक बंटवारे के बाद उसने अपना मकान बेच दिया था और इसके बाद पत्नी के साथ इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगा था। दोनों की शादी करीब 12 वर्ष पहले हुई थी।
पुलिस के मुताबिक परवेज को शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध है। पत्नी के किसी से फोन पर बात करने को लेकर पति के शक और दोनों के बीच चल रहे विवाद समेत पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने मृतका की बहन शब्बो की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पति से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच और कारर्वाई में जुट गई है।