Edited By Deepika Rajput,Updated: 05 Dec, 2019 04:39 PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में दरबार लगाया और 200 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी। मुख्यमंत्री सुबह साढे़ पांच बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे।
गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में दरबार लगाया और 200 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी।
मुख्यमंत्री सुबह साढे़ पांच बजे अपने कक्ष से निकले और सीधे गुरू गोरक्षनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने गुरू गोरक्षनाथ की विधिवत पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की और उसके बाद ब्रह्मलीन गुरु अवैद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर उनका आर्शीवाद लिया। इसके बाद सीएम गौशाला पहुंचे और गायों को गुड़ चना खिलाया।
फिर सीएम फरियादियों के बीच पहुंच गए और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने फरियादियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और साथ ही इस बावत अधिकारियों को निर्देश दिए।