Edited By Mamta Yadav,Updated: 09 Oct, 2025 01:25 AM

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में तकनीकी शिक्षा, नियोजन, परिवहन, पर्यटन और वक्फ बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में तकनीकी शिक्षा, नियोजन, परिवहन, पर्यटन और वक्फ बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

तबादलों की प्रमुख सूची इस प्रकार है:
- सेल्वा कुमारी जे को महानिदेशक, प्राविधिक शिक्षा बनाया गया है।
- समीर वर्मा को सचिव, नियोजन विभाग के साथ-साथ महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- प्रभु नारायण सिंह को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की जिम्मेदारी दी गई है।
- मासूम अली सरवर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड नियुक्त किया गया है।
- आशीष कुमार को प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम बनाया गया है।
- सुधीर कुमार को विशेष सचिव, स्टाम्प एवं पंजीकरण विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
- अर्पित उपाध्याय को नगर आयुक्त, कानपुर नगर बनाया गया है।
- अंजुलता को मुख्य विकास अधिकारी (CDO), रायबरेली के पद पर नियुक्त किया गया है।
- इन तबादलों को प्रशासनिक सुधार और विभागीय कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
इस फेरबदल को लेकर माना जा रहा है कि सरकार ने प्रमुख शहरों और विभागों में अनुभवी अधिकारियों को नियुक्त कर कामकाज को और सुदृढ़ बनाने की रणनीति बनाई है। खासतौर पर कानपुर जैसे बड़े नगर निगम और रायबरेली जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिले में नई तैनातियां अहम मानी जा रही हैं।