वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर महिलाओं ने किया हमला, उपनिरीक्षक समेत दो घायल

Edited By Pooja Gill,Updated: 13 Apr, 2026 03:35 PM

women attacked the police team that went to arrest the warrantee

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिवार की महिलाओं ने हमला कर दिया...

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिवार की महिलाओं ने हमला कर दिया। घटना में एक उपनिरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

क्या था मामला  
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सोमवार को बताया कि मदनापुर थाना क्षेत्र के पंखियाखेड़ा गांव निवासी राजिस खां के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। वह अपने मुकदमे में अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इसी सिलसिले में पुलिस टीम शनिवार रात उसे गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों के घर पहुंचते ही आरोपी तथा उसके परिवार की महिलाओं ने टीम पर हमला कर दिया। हमले में उपनिरीक्षक मोहित अधाना और सिपाही बालेश्वर घायल हो गए। 

पुलिसकर्मियों को लगी चोट 
आरोप है कि राजिस खां ने नुकीले हथियार से हमला कर पुलिसकर्मियों को चोट पहुंचाई। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने घायल अवस्था में ही आरोपी को दबोच लिया और थाने ले आए। एसपी ने बताया कि उपनिरीक्षक मोहित अधाना की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं 121(1), 121(2), 132, 352 और 151(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!