दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस...देशभर में शोक की लहर

Edited By Pooja Gill,Updated: 12 Apr, 2026 01:12 PM

legendary singer asha bhosle passes away at the age of 92

Asha Bhosle Death: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 92 साल की उम्र में मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में उनका निधन...

Asha Bhosle Death: बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 92 साल की उम्र में मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में उनका निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर सुनकर देशभर में शोक की लहर है। 

जानकारी के मुताबिक, उनका निधन मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ है। उनके निधन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने पर उनकी सेहत को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की, जिसके बाद पूरे देश से उनके लिए प्रार्थनाओं एवं शुभकामनाओं की लहर उमड़ पड़ी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'यह जानकर मुझे बहुत चिंता हुई कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।' सूत्रों के अनुसार, कल शाम 4 बजे दादर शिवाजी पार्क श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा।   

बता दें कि आशा भोसले का सात दशकों तक शानदार करियर रहा है और उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बहुमुखी और विपुल आवाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने शास्त्रीय संगीत से लेकर समकालीन फिल्म संगीत तक, कई भाषाओं में हजारों गाने रिकॉडर् किए हैं और वैश्विक स्तर पर उनके प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या आज भी उन्हें पसंद करती है। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें देश के कुछ सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया गया है जिनमें पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार शामिल हैं। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!