हवस का भूखा पिता! दरिंदे ने अपनी ही दो नाबालिग बेटियों से किया रेप, मुठभेड़ में घायल

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Apr, 2026 12:54 PM

a lustful father raped his two minor daughters and was injured

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो नाबालिग बेटियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी पिता को गोली लगने...

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो नाबालिग बेटियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी पिता को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय आरोपी को बृहस्पतिवार देर रात दतियाना मार्ग पर जांच के दौरान पुलिस दल ने रोका। 

इन धाराओं में मामला दर्ज 
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) डॉ. रविशंकर ने बताया कि पीड़ितों की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) और 65 (नाबालिग के साथ दुष्कर्म) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। 

आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन 
अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़कियों को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए एक पुलिस दल गठित किया गया था, जिसने जांच अभियान के दौरान आरोपी को देखा। जब उसे रुकने के लिए कहा गया तो उसने कथित तौर पर पुलिस पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।

मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान आरोपी को गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। सीओ ने बताया कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पर इससे पहले 2023 में बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!