Weather Update: यूपी वालों हो जाए सावधान, अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम; शीतलहर का अलर्ट

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Nov, 2025 09:42 AM

weather update people of up should be cautious

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब मौसम लगातार बदल रहा है। अब दिन ब दिन ठंड भी बढ़ रही है। नवंबर के दूसरे हफ्ते में ठंड का असर महसूस होने लगा है। अभी ठंड इतनी ज्यादा नहीं है कि लोग ठिठुरने लगें...

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब मौसम लगातार बदल रहा है। अब दिन ब दिन ठंड भी बढ़ रही है। नवंबर के दूसरे हफ्ते में ठंड का असर महसूस होने लगा है। अभी ठंड इतनी ज्यादा नहीं है कि लोग ठिठुरने लगें, लेकिन सुबह और रात के वक्त हल्की सिहरन और कोहरे से मौसम ठंडा महसूस हो रहा है। वहीं, दिन में खिली धूप लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड का असर देखने को मिलेगा और अगले हफ्ते से ठंड और बढ़ सकती है। 

कैसा रहा तापमान 
जानकारी के मुताबिक, रविवार को बाराबंकी, कानपुर, प्रयागराज, बरेली, आगरा और सोनभद्र सहित 10 से अधिक जिलों में रात का तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। पछुआ हवाओं के चलते रातें ठंडी हो गई हैं और सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रहा, जिससे कुछ जगहों पर दृश्यता प्रभावित हुई। सर्दी के बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े भी पहनने शुरू कर दिए है। 

शीतलहर का अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। इसकी वजह से ठंड बढ़ेगी। पड़ोसी राज्यों के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है, जिसका असर यूपी में दिखेगा और ठंड बढ़ेगी। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!