पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत पांच के खिलाफ वारंट जारी
Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Dec, 2019 09:40 AM

लखनऊ की एक विशेष अदालत ने भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में न्यायालय में पेश नहीं होने पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत पांच लोगों के खिलाफ मंगलवार को वारंट जारी किया।
लखनऊ (उप्र): लखनऊ की एक विशेष अदालत ने भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में न्यायालय में पेश नहीं होने पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत पांच लोगों के खिलाफ मंगलवार को वारंट जारी किया। विशेष एमपी/एमएलए अदालत के न्यायाधीश पवन कुमार राय ने बसपा के तत्कालीन नेता सिद्दीकी तथा पार्टी के अन्य नेताओं राम अचल राजभर, मेवालाल गौतम, नौशाद अली और अतर सिंह राव के खिलाफ यह वारंट जारी किया है।
अदालत ने यह वारंट दिसम्बर 2016 में बसपा प्रमुख मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज में प्रदर्शन के दौरान सिंह की नाबालिग बेटी के बारे में बेहूदा भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में पेश नहीं होने पर जारी किया है। इस मामले में 22 जुलाई 2016 को मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की अगली सुनवाई तीन जनवरी को होगी। इस मामले में 12 जनवरी 2018 को आरोपपत्र दाखिल किया गया था। उसके बाद अदालत ने सभी आरोपियों को तलब किया था, मगर वे पेश नहीं हुए।
Related Story

Heavy Rain Alert: आज दिल्ली-UP समेत इन 13 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश मचाएंगे तांडव, IMD ने...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा मोड़, पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा के खिलाफ SIT को मिले कई सबूत,...

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, सास-बहू समेत 3 की चली गई जान

महिला से कर रहे थे छेड़छाड़, पुलिस ने नहीं सुनी गुहार, मारपीट भी की... अब कोर्ट के आदेश पर बड़ा...

पुलिसवालों पर ही चला कोर्ट का हंटर: SHO समेत 6 पर केस दर्ज करने का आदेश, थाने के CCTV फुटेज ने खोला...

रूह कंपा देने वाला दोहरा हत्याकांड: पहचान मिटाने के लिए जलाए चेहरे, पति-देवर और प्रेमी समेत 5...

शुक्रताल में गंगा स्नान बना काल, 10 साल की बच्ची समेत 3 श्रद्धालुओं की डूबने से मौ'त, परिजनों की...

कॉलेज में वर्चस्व की लड़ाई में क्लर्क की निर्मम ह*त्या, सिर कूचकर मार डाला, कार की डिग्गी में छिपाई...

झपकी बनी काल: 100 की स्पीड से खाई में गिरी कार, डेढ़ साल के मासूम समेत 2 की दर्दनाक मौ'त, एक ही...

पैर में गोली लगते ही उगली सच्चाई, 50 हजारी इनामी समेत 4 बदमाश दबोचे... बैग खोला तो उड़े पुलिस के होश