Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Feb, 2026 11:12 AM

हापुड़: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान पर हापुड़ जिले में जानलेवा हमला हो गया। कुछ कार बदमाशों ने उन पर फायरिंग करने की कोशिश की...
हापुड़: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री मदन चौहान पर हापुड़ जिले में जानलेवा हमला हो गया। कुछ कार बदमाशों ने उन पर फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन बाल-बाल उनकी जान बच गई। दरअसल, जब कार में सवार युवकों ने उन पर कथित तौर पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन उनकी पिस्तौल नहीं चली। पुलिस ने बताया कि हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेशर थाना क्षेत्र में चौहान पर कथित रूप से गोली चलाने का प्रयास करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सगाई समारोह में जा रहे थे पूर्व मंत्री
पुलिस ने बताया कि चौहान के अनुसार, वह सोमवार को अपनी कार से हिरणपुरा गांव में एक परिचित के यहां सगाई समारोह में जा रहे थे। पुलिस ने चौहान के हवाले से बताया कि वह जैसे ही गांव में प्रवेश करने लगे, रास्ते में हथियार लिए खड़े कुछ कार सवार युवकों में से एक ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चल पाई।
हमलावर हो गए फरार
बताया कि जब उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की, तो हमलावर मौके से फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनीत भटनागर ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।