Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Oct, 2025 09:20 AM

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है। दिन का मौसम सुहाना और आरामदायक बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने की बात कही है। पछुआ हवा (उत्तर-पश्चिमी हवा) के चलने से तापमान...
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है। दिन का मौसम सुहाना और आरामदायक बना हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहने की बात कही है। पछुआ हवा (उत्तर-पश्चिमी हवा) के चलने से तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।
बारिश के बाद तापमान में आई कमी
अक्टूबर के पहले सप्ताह में हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिली है। सुबह और शाम ठंडक महसूस हो रही है, जबकि दिन का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। सोमवार को भी यही हाल रहा। रात और सुबह ठंडी रही, दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन तापमान कम रहने के कारण धूप का असर ज्यादा महसूस नहीं हुआ।
तापमान की जानकारी
सोमवार को प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से लगभग 4.7 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस कम था। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस था।
आज बारिश की कोई संभावना नहीं
मौसम विशेषज्ञ मो. दानिश ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश का आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होगी। पीलीभीत, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ समेत पूरे यूपी में आज बारिश की संभावना नहीं है।