यूपी विधानसभा चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की 100 संभावित प्रत्याशियों की सूची,देखिए किसे कहां से किसे बनाया उम्मीदवार

Edited By Ramkesh,Updated: 15 Sep, 2021 08:35 PM

up vidhan sabha election 2022 aap released list of 100 probable candidates

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा चुनाव 2022 होने वाला है जिसके लिए आम आदमी पार्टी 403 सीटों में से 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसी क्रम में ‘आप’ ने अपने प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किया है। जिसमें पिछड़े वर्ग के 35 प्रतिशत लोगों के साथ...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने 100 संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में डॉक्टर, इंजीनियर समेत समाजसेवा में जुड़े रहने वालों को प्राथमिकता दी गई है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, इसके लिए पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करते हुए 100 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।  इस लिस्ट में मऊ सदर से विक्रमजीत सिंह को टिकट दिया है, इसी सीट से बाहुबली मुख्तार आंसारी चुनाव लड़ते आए हैं। आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी इस सीट से 1996 से लगातार जीतते आ रहे हैं। विक्रमजीत सिंह इलाहाबाद विश्वविद्दालय से संबद्ध कॉलेज इविंग क्रिश्चियन कॉलेज में छात्रनेता रह चुके हैं। 

प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने 100 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी कर रही है और यह सब विधानसभा प्रभारी  अपने-अपने क्षेत्रों से हमारे संभावित प्रत्याशी होंगे। इस सूची में सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व पिछड़े वर्ग के लोगों को दिया गया है,जिसमें 35 कैंडिडेट आम आदमी पार्टी की तरफ से बनाया गया है।


PunjabKesari
PunjabKesari

इसके साथ ही बुलंदशहर की खुर्जा सीट से जयदेव निरंकारी, बुलंदशहर सदर से विकास शर्मा, बुलंदशहर सिकंदरा से अजय कुमार यादव को टिकट दिया गया है। चंदौली के चकिया से जितेंद्र खैरवार, एटा से अर्जुन सिंह यादव, एटा जसवंतनगर से अनीता यादव, अयोध्या की मिल्कीपुर से हर्षवर्धन कोरी, फरुखाबाद की कायमगंज से दुर्गेश चंद जाटव, फर्रुखाबाद की अमृतपुर से अजय सिंह राजपूत,अयोध्या -गोसाईगंज से आलोक द्विवेदी, अयोध्या सदर से दिग्विजय निषाद, फिरोजाबाद की सिरसागंज से कैप्टन अमित चौहान, फिरोजाबाद की जसराना से अमित यादव, गौतमबुद्धनगर की नोएडा सीट से पंकज अवाना, गौतमबुद्ध नगर की जेवर से पूनम सिंह, गाज़ीपुर सदर से बिहारीलाल सिंह, गाज़ीपुर की सैदपुर से राकेश कुमार,गाज़ियाबाद की मुरादनगर से महेश त्यागी, गाज़ियाबाद की लोनी से सचिन शर्मा, गाज़ियाबाद की साहिबाबाद से छवि यादव, गोरखपुर की सहजनवां से विजय उपाध्याय का नाम शामिल किया गया है। 

संजय सिंह ने इस दौरान भाजपा पर निशाना सधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। जिससे भाजपा पूरी तरह से बैखला गई है। पार्टी कार्यकताओं पर फर्जी तरीके से मुदमा दर्ज कर रही है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!