यूपी के विभिन्न विभागों से बिना खर्च के वापस हो गया 2.85 लाख करोड़ का बजट, आंकड़े जारी

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Apr, 2026 02:26 PM

uttar pradesh s budget of 2 85 lakh crore rupees returned unspent from various

एक वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर राज्य सरकार एंव केन्द्र सरकार अपने विभिन्न विभागों में खर्च हुई धनराशि का अपने पोर्टल ने जारी किए आंकड़े जारी करती है। इसी कड़ी में यूपी सरकार की तरफ से 2025-26 के वित्तीय वर्ष समाप्ति पर कोषवाणी पोर्टल ने आंकड़े जारी...

लखनऊ: एक वित्तीय वर्ष समाप्त होने पर राज्य सरकार एंव केन्द्र सरकार अपने विभिन्न विभागों में खर्च हुई धनराशि का अपने पोर्टल ने जारी किए आंकड़े जारी करती है। इसी कड़ी में यूपी सरकार की तरफ से 2025-26 के वित्तीय वर्ष समाप्ति पर कोषवाणी पोर्टल ने आंकड़े जारी किए है। विभिन्न विभागों से बिना खर्च के 2.85 लाख करोड़ का बजट  वापस कर दिया गया है। 

2025-26 के वित्तीय वर्ष समाप्ति पर कोषवाणी पोर्टल के जारी आंकड़े के मुताबिक यूपी के विभिन्न विभागों से 8.65 लाख करोड़ के बजट में 5.79 करोड़ खर्च हुआ है।  वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन विभागों ने जल्दबाजी में 1 लाख करोड़ के बिल पास किए है। सबसे ज्यादा वित्त विभाग ऋण सेवा एवं अन्य व्यय के 1.23 लाख करोड रुपए वापस वित्त विभाग पेंशन एवं भत्ते में 28894 करोड़ वापस किए जबकि प्राथमिक शिक्षा विभाग में 21266 करोड़ रुपए वापस किए हैं।

समाज कल्याण विभाग में 15182 करोड़ वापस किए हैं जबकि यूपी गृह विभाग ने 33551 करोड़ रुपए खर्च कर रहा सक्रिय रहा है। यूपी में ऊर्जा विभाग में 49312 करोड़ रुपए खर्च किए है। यूपी पीडब्ल्यूडी ने 86% बजट खर्च कर रिकॉर्ड बनाया है। वित्तीय वर्ष 2025 26 में 36293 करोड़ के बजट में 30581 करोड़ रुपए खर्च हुए है। यूपी पीडब्ल्यूडी में अब तक का सबसे बड़ा बजट खर्च किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!