यूपी: 5 साल की बच्ची में दिखे मंकीपॉक्स के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Edited By Ramkesh,Updated: 04 Jun, 2022 12:57 PM

up symptoms of monkeypox seen in 5 year old girl

कोरोना वायरस से अभी लोग उबर भी नहीं पाएं हैं कि अब मंकीपॉक्स (Monkeypox) को लेकर दुनियाभर में हलचल मची हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बच्ची में  Monkey pox के लक्षण दिखाई पड़े है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा गया। बताया जा...

गाजियाबाद: कोरोना वायरस से अभी लोग उबर भी नहीं पाएं हैं कि अब मंकीपॉक्स (Monkeypox) को लेकर दुनियाभर में हलचल मची हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बच्ची में  Monkey pox के लक्षण दिखाई पड़े है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा गया। बताया जा रहा है कि बच्ची को खुजली और रैशेज की शिकायत है।  सीएमओ ने बताया कि कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या नहीं है ना ही उसने और उसके किसी करीबी ने पिछले 1 महीने में विदेश यात्रा की है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए आपात बैठक की।  अब मंकीपॉक्स को लेकर भारत भी सतर्क हो गया है। सीएमओ ने कहा कि विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि  बुखार और शरीर पर चकत्ते हों तो संबंधित मरीज की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के साथ साझा की जाए।  मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीजों के शरीर में छाले निकल आते हैं। मंकीपॉक्स पीड़ितों में ये लक्षण दो से चार हफ्ते तक रहते है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!