Edited By Ajay kumar,Updated: 29 Jul, 2020 04:02 PM

फ्रांस निर्मित 5 राफेल विमान बुधवार को दोपहर 3 बजे अंबाला एअरबेस पर पहुंचा।
बलिया: फ्रांस निर्मित 5 राफेल विमान बुधवार को दोपहर 3 बजे अंबाला एअरबेस पर पहुंचा। जिसकी जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों को ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, अम्बाला में राफेल का टचडाउन। पांचों राफेल की अंबाला एअरबेस पर सुरक्षित लैंडिंग हुई है। बता दें कि राफेल का बेसब्री से इंतजार कर देशवासियों को इच्छा पूरी हो गई है।

इस बीच फ्रांस से राफेल उड़ाकर लाने वाले भारतीय पायलट दलों की काफी चर्चा रही। पायलट दलों में उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले मनीष सिंह भी शामिल हैं। जो बांसडीह तहसील के बेहद पिछड़े इलाके से आते हैं। बंकवा गांव में जन्मे मनीष सिंह ने गांव के एक मामूली स्कूल से पढ़कर, फाईटर पायलेट बनने का सपना सच कर दिखाया है। अब मनीष सिंह देश के लाखों युवाओं के लिए किसी रोल मॉडल से कम नहीं हैं। मनीष सिंह ने अपने हौंसले और मेहनत से सिद्ध किया है कि कम आभाव में भी सपने को सच किया जा सकता है।

बता दे कि ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद आज दोपहर में अंबाला एअरबेस पहुंचा। एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया अंबाला एयरबेस पर इन विमानों का स्वागत किया। इस बेड़े में तीन सिंगल सीटर और दो डबल सीटर विमान शामिल हैं। इन्हें भारतीय वायुसेना के 17वें स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा। राफेल जेट का पहला स्क्वाड्रन अंबाला एयरबेस पर, जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल के हासिमारा बेस पर रहेगा।