सपा नेता मनीष यादव को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता, कथावाचकों को लेकर की थी टिप्पणी

Edited By Ramkesh,Updated: 13 Jul, 2025 05:37 PM

उउत्तर प्रदेश के इटावा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ नेता मनीष यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने अपने पत्र के जरिए निष्कासित की जानकारी दी है। आरोप है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को...

इटावा (अरवीन): उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी ने वरिष्ठ नेता मनीष यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने अपने पत्र के जरिए निष्कासित की जानकारी दी है। आरोप है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर ये कार्रवाई की गई है।

PunjabKesari

हालांकि मनीष यादव चोटी कांड मामले में पार्टी विरोधी बयान था। नेता ने बयान दिया था की जो चोटी काटी गई थी यादवों कथावाचकों की अखिलेश यादव ने लखनऊ बुलाया था पार्टी कार्यालय में दोनों कथावाचकों बुलाकर हारमोनियम तबला बजाया यह गलत किया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को खुद उनके घर जाना चाहिए से ना कि उन्हें बुलाना चाहिए था। इस बयान के बाद मनीष यादव सुर्खियों में आये थे। पार्टी लाइन से हटकर दिए गए बयान के बाद एक्शन हुआ है।

PunjabKesari
                                                         गाड़ी से समाजवादी पार्टी का झंडा हटाता हुआ ड्राइवर

कथावाचकों को लेकर मनीष यादव ने दिया था ये बयान
मनीष यादव ने दांदनपुर गांव में हुई घटना पर कहा कि जिसने गलत किया है उस पर कार्रवाई की गई है। कुछ राजनैतिक लोग यादव और ब्राहाम्ण को लड़ाने का काम कर रहे है। आप देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे और जाति की बात करोगे। राजनैतिक लोगो को दोनो पक्षो की तरफ खड़ा होना चाहिए। पीडीए किस ग्रंथ से निकला है

 पीडीए से किसी का भला होने वाला नही है। जो नेता जी ने बड़े बड़े नेताओं को आगे बढ़ाया है जो नेता जी की परंपरा को लेकर चलेगा तो बढ़ेगा और जो तोड़ेगा वो पार्टी ज्यादा दिन तक चलने वाली नही है। अखिलेश यादव ने एक पक्ष को बुलाया है अगर समाजिक होते तो दोनो पक्षो को बुलाना चाहिए। जिस कथा को खंडित किया गया है उसी गांव में ब्राह्मण समाज के लोग यादव से ही कथा वाचक से ही कराने जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!