UP: BJP नेताओं की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 27 Apr, 2023 12:40 AM

up arrested for posting morphed photos of bjp leaders on social media

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (UP-STF) ने एक व्यक्ति को प्रदेश के भाजपा नेताओं की फोटो में छेड़छाड़ कर अपनी तस्वीर लगाने और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (UP-STF) ने एक व्यक्ति को प्रदेश के भाजपा नेताओं की फोटो में छेड़छाड़ कर अपनी तस्वीर लगाने और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों से ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
PunjabKesari
उप्र एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "हमने गाजीपुर के संजय राय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली में रहता था और उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं की फोटो में छेड़छाड़ कर उनके साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करता था। उसने कई लोगों को ठगा भी था।" एसटीएफ की टीम ने राय को मंगलवार को गिरफ्तार किया था।
PunjabKesari
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के मीडिया सेल का एक ट्वीट साझा किया जिसमें इशारा किया गया है कि राय के भाजपा नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!