UP: 7 साल की बच्ची से दरिंदे ने किया रेप, कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Feb, 2021 11:21 AM

up a 7 year old girl was raped by the court

जिले की एक पॉक्सो अदालत ने 7 साल की बच्ची से बलात्कार के दोषी युवक को बृहस्पतिवार को 12 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर जुर्माना भी लगाया। जिले के सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया, ‘‘ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में...

फतेहपुर: जिले की एक पॉक्सो अदालत ने 7 साल की बच्ची से बलात्कार के दोषी युवक को बृहस्पतिवार को 12 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर जुर्माना भी लगाया। जिले के सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया, ‘‘ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो अक्टूबर 2015 की शाम करीब 5 बजे बच्ची शौच के लिए खेत गयी थी, तभी वहां पहले से मौजूद गांव के ही युवक दिनेश कुमार ने उससे बलात्कार किया।'' घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने मामले की प्राथमिकी थाने में दर्ज करवाई थी।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के विशेष न्यायाधीश अनुभव द्विवेदी ने आरोपी दिनेश कुमार को बच्ची से बलात्कार का दोषी करार देते हुए उसे 12 साल कैद की सजा सुनाई और पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं अदा करने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!