बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता; सीएम योगी हुए एक्टिव, सभी DM को दिए ये निर्देश

Edited By Pooja Gill,Updated: 02 Apr, 2026 09:41 AM

unseasonal rains have increased farmers  worries cm yogi

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम में बदलाव तेजी से आ रहा है। भीणष गर्मी के बाद अचानक आंधी तूफान के साथ बारिश हो गई। कई जिलों में ओले गिरे...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम में बदलाव तेजी से आ रहा है। भीणष गर्मी के बाद अचानक आंधी तूफान के साथ बारिश हो गई। कई जिलों में ओले गिरे। जिसका असर सीधा फसलों पर पड़ रहा है, इससे किसानों की चिंता काफी बढ़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के कई जनपदों में बुधवार को हुई बेमौसम बारिश से परेशान किसानों का हाल जाना। उन्होंने बेमौसम बारिश के कारण किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी। 

सीएम योगी ने दिए निर्देश 
सीएम योगी ने अधिकारियों को बेमौसम बारिश से उपजी किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनी से कहा कि वे फसल नुकसान का संयुक्त सर्वेक्षण कराकर शासन को अवगत कराएं, ताकि किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जा सके। 

किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके 
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में रहकर स्थिति का जायजा लें और प्रभावित इलाकों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं, जिससे किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके। बयान के अनुसार, योगी ने प्रमुख सचिव (कृषि) और राहत आयुक्त से कहा कि वे फील्ड में कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क करें और समन्वय बनाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फसलों को हुए नुकासन का आकलन मिलते ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!