Unnao News : गंगा में समाया ब्रिटिशकालीन पुल का एक हिस्सा, जर्जर हालत के चलते था लोकसभा चुनाव का बड़ा मुद्दा

Edited By Pooja Gill,Updated: 26 Nov, 2024 05:53 PM

unnao news a part of the british era bridge drowned in ganga

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पिछले चार वर्षों से बंद ब्रिटिश काल में बना और कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाला ऐतिहासिक गंगा पुल का एक हिस्सा मंगलवार तड़के अचानक गंगा नदी में गिर गया। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी।पुल...

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पिछले चार वर्षों से बंद ब्रिटिश काल में बना और कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाला ऐतिहासिक गंगा पुल का एक हिस्सा मंगलवार तड़के अचानक गंगा नदी में गिर गया। हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी।पुल की स्थिति खराब होने के बाद इसको आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था जिससे पुल के गिरने के दौरान किसी तरह की कोई अनहोनी नहीं हुई। 

2021 में पुल बंद हुआ था
स्थानीय निवासी आशू अवस्थी ने बताया कि मंगलवार भोर में दो बजे के बाद पुल के दो खंभों के बीच का हिस्सा गंगा में गिर गया। स्थानीय निवासियों का दावा है कि यह पुल 1874 में अवध एंड रूहेलखंड रेलवे लिमिटेड कंपनी द्वारा बनाया गया था। स्थानीय निवासी पंडा राजू ने बताया कि पुल को 2021 में दरारें आने के बाद यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।

लोगों ने सोशल मीडिया पर डाली पुल की वीडियो 
स्थानीय लोगों ने बताया कि कानपुर की तरफ से 2, 10, 17 और 22 नंबर की कोठियों में गहरी दरारें पाई गई थीं जिसके चलते सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने पांच अप्रैल 2021 को इस पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया था। पुल बंद करते समय पुल के दोनों ओर दीवारें बनाकर इसे सील किया गया था। पुल का गिरा हुआ हिस्सा भोर में गंगा नदी में समा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुल की स्थिति के वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। गंगा किनारे रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि कुछ अधिकारी सुबह आए थे जिन्होंने टूटे हिस्से के पास जाकर कुछ देर रुक कर मुआयना किया और उसके बाद वापस चले गए। इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

लोकसभा चुनाव में यह पुल बना था प्रमुख मुद्दा
बता दें कि 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में यह पुल राजनीति का एक हिस्सा बन गया था। यह पुल चुनाव के प्रमुख मुद्दों में से एक था। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह पुल फिर से चालू किया जाए या नए पुल का निर्माण किया जाए। बहरहाल पुल कमजोर होने से पहले ही गंगा नदी पर एक पुल बना दिया गया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!