Mission 2024: भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के तहत गांव स्तर पर संपर्क साध रही कांग्रेस

Edited By Mamta Yadav,Updated: 13 Feb, 2023 01:40 AM

under expansion of bharat jodo yatra congress is contacting at village level

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के तहत युवाओं और महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए गांव, ब्लाक और जिला स्तर पर अभियान चला रही है। रविवार को पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “हाथ से हाथ...

लखनऊ: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के विस्तार के तहत युवाओं और महिलाओं तक पहुंच बनाने के लिए गांव, ब्लाक और जिला स्तर पर अभियान चला रही है। रविवार को पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान“ कार्यक्रम तीन चरणों में 26 जनवरी 2023 से शुरू हो चुका है, जो पूरे दो माह तक चलेगा।

यह भी पढ़ें- बिकरू कांड: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर का बड़ा ऐलान- खुशी दुबे को दिलाएंगे इंसाफ

PunjabKesari
कांग्रेस पदाधिकारी और नेतागण पदयात्रा कर हर घर पर झंडा लगा रहे
उत्तर प्रदेश में “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान“ के प्रभारी राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह जन संवाद कार्यक्रम, राजनीतिक और सांस्कृतिक तौर पर सफल “भारत जोड़ो यात्रा“ का विस्तार हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के पहले चरण में प्रत्येक गांव और मतदान केंद्र को शामिल करते हुए कांग्रेस पदाधिकारी और नेतागण पदयात्रा कर हर घर पर झंडा लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘भ्रष्टाचार जुमला पार्टी'' नाम से जारी ‘परिपत्र' मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई इत्यादि को आधार बनाकर तैयार किया गया है।

​​​​​​​यह भी पढ़ें- GIS-2023: यूपी को मिले 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, CM योगी बोले- 93 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर

हुड्डा ने बताया कि इस अभियान के तीसरे चरण में आभियान को भव्य स्वरुप प्रदान करते हुए “कार्यकर्ता महासमागम और महामेला'' आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक राज्य में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिला मार्च भी निकाला जाएगा और समापन रैली में उनके द्वारा “महिला घोषणा पत्र“ का विमोचन किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!