गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा, महिला समेत दो की दर्दनाक मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 24 Mar, 2022 12:18 PM

tractor trolley loaded with sugarcane tramples bike rider

जनपद शामली में गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार लोगों को रौंद दिया जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना भवन पुलिस...

शामली: जनपद शामली में गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार लोगों को रौंद दिया जिसमें एक महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना भवन पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद दो शवों  को ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला।

PunjabKesari

बता दें कि घटना जनपद शामली के थानाभवन थाना क्षेत्र के दिल्ली - यमुनोत्री नेशनल हाईवे मार्ग पर स्थित बजाज शुगर मिल के सामने की है। जहां पर शुगर मिल पर एक ओवरलोड गन्ने से लगा हुआ ट्रैक्टर ट्राली शुगर मिल में गन्ने लेकर जा रहा था जैसे ही वह शुगर मिल के बाहर पहुंचा तो शुगर मिल के बाहर ही ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गया।  सड़क से गुजर रहे बाइक पर सवार दो लोगों को ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।  पुलिस मृतकों के शिनाख्त में जुटी है।  वहीं  मामले में थाना भवन पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में  2 लोगों की मौत हो गई। विधिक कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!