फतेहपुर: बंदरों की मौत से मचा हड़कंप, जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Oct, 2021 01:23 PM

there was a stir due to the death of monkeys

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक साथ 12-13 बंदर बेहोशी के हालत में  मिले। लोगों इसी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और वन  विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों के साथ बंदरों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया...

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक साथ 12-13 बंदर बेहोशी के हालत में  मिले। लोगों इसी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और वन  विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों के साथ बंदरों को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी शवों को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। पशु चिकित्सक ने बताया कि प्रथम द्ष्ट आशंका है कि खाने में जहर दिया गया है जिससे बंदरों की मौत हुई। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह साफ होगा।

बता दें कि मामला फतेहपुर जिले के छिवलहा में सेमरहा गांव है, वहां एक पेड़ के नीचे 12-13 बंदर बेहोशी के हालत में पड़े हुए। यह देखते ही वहां पर लोगों की भरी भीड़ लग गई। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बंदरों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन विभाग की टीम ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!