पंचायत चुनाव को लेकर BJP की बैठक शुरू, देर शाम हो सकता है प्रत्याशियों की सूची का ऐलान

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Apr, 2021 06:18 PM

the list of candidates may be announced late in the evening

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत के समीकरण बनाने में जुटी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी आज लखनऊ में वार्ड,जिला,क्षेत्र की बैठक के बाद सदस्यों का ऐलान कर प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। सूत्रों...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का ऐलान हो चुका है सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत के समीकरण बनाने में जुटी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी आज लखनऊ में वार्ड,जिला,क्षेत्र की बैठक के बाद सदस्यों का ऐलान कर प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी। सूत्रों की मानें तो देर शाम तक पहले और दूसरे चरण त्रिस्तरीय चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी की जा सकती है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने बुधवार को पंचायत सदस्य पद के लिये 500 प्रत्याशियों की सूची जारी की। सूची में करीब 45 वकील, 35 पूर्व जिला पंचायत सदस्य या उसके प्रत्याशी रहे ,15 सामाजिक कार्यकर्ता, 15 बीडीसी सदस्य, 12 घरेलू महिलाएं, सात ग्राम प्रधान, जिला पंचायत के वर्तमान में सात सदस्य, चार छात्र नेता, फौज से रिटायर हुए तीन जवान, लोकसभा सदस्य का चुनाव लड़ चुके तीन लोग, तीन शिक्षक और तीन निगम पार्षद शामिल हैं। अब देखना है कि भाजपा अपने कितने प्रत्याशी की सूची जारी करती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!