दो बच्चों का पिता कर रहा था दूसरी शादी की तैयारी, पत्नी ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार...पति पहुंचा हवालात

Edited By Harman Kaur,Updated: 14 Feb, 2023 11:19 AM

the father of two children was preparing for the second marriage

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला रोते हुए थाने पहुंची और पुलिस के सामने गुहार लगाने लगी....

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला रोते हुए थाने पहुंची और पुलिस के सामने गुहार लगाने लगी साहब मेरा पति दूसरी शादी कर रहा है, उसको रोक लो साहब, मेरी मदद करो। वहीं, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

PunjabKesari

ये भी पढ़े....
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के OSD रविंद्र सिंह यादव निलम्बित, योगी सरकार का बड़ा एक्शन
- CM योगी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला...जानें आज के कार्यक्रम


पीड़िता ने पुलिस से शादी रुकवाने की लगाई गुहार
बता दें कि मामला जिले के शोभनपुर गांव का है। जहां की निवासी सुरची यादव अपने दो बच्चों को लेकर थाने पहुंची। सुरची यादव ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति घर में सौतन लाने जा रहा है। उसे रोका जाए। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में हुई थी।उसके दो बच्चे हैं, एक बेटा मनु 10 वर्ष और मान्या आठ वर्ष है। उसका पति भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा एटा में संविदा पर फाइनेंस का काम करता है। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन कुछ समय पहले ही उसने किसी लड़की से संबंध बना लिए और बीते वर्ष 2022 में उससे कोर्ट मैरिज भी कर ली है। वहीं, अब लड़की के परिजन उसकी विधिवत शादी कर रहे हैं। 15 फरवरी को बारात जानी है और कार्ड भी छप गए हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़े....
- Bhadohi: बच्‍ची से दुष्‍कर्म और हत्या के दोषी को दो महीने के अंदर उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना


बारात से पहले थाने पहुंचा आरोपी पति
पीड़िता ने आगे बताया कि जब उसने इस शादी का विरोध किया तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति जाति बदल कर दूसरी शादी कर रहा है। उसे खर्चा भी नहीं देता है। पीड़िता ने इंस्पेक्टर से बच्चों के भविष्य को देखते हुए दूसरी शादी रुकवाने जाने की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति अरविंद को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी अरविंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!