Edited By Pooja Gill,Updated: 14 Feb, 2023 09:05 AM

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री (industrial development minister) नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Nand Gopal Gupta Nandi) ने तत्कालीन विशेष कार्याधिकारी नोएडा...
लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री (industrial development minister) नंद गोपाल गुप्ता नंदी (Nand Gopal Gupta Nandi) ने तत्कालीन विशेष कार्याधिकारी नोएडा विकास प्राधिकरण ( Noida Development Authority) एवं वर्तमान में विशेष कार्याधिकारी नोएडा विकास प्राधिकरण रविंद्र सिंह यादव (Ravindra Singh Yadav) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप विजिलेंस जांच में सिद्ध होने और निर्धारित आय से 158.61 प्रतिशत अधिक व्यय करने पर औद्योगिक विकास मंत्री नंदी द्वारा यह कार्रवाई की गई।

जांच में पाया कि OSD ने अपनी आय से अधिक खर्च किए पैसे
मिली जानकारी के मुताबिक, मंत्री नंदी ने बताया कि नोएडा विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात रहे रविंद्र सिंह यादव पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया था। जिसके आधार पर विजिलेंस द्वारा आरोपों की खुली जांच की गई। जांच में विशेष कार्याधिकारी रविंद्र सिंह यादव के राजकीय सेवा में आने की तिथि 01.01.2005 से 31.12.2018 तक आय-व्यय का आकलन किया गया। जिसमें पाया गया कि रविंद्र सिंह यादव को 01.01.2005 से 31.12.2018 तक 94, 49, 888.34 रुपये की आय हुई। जिसके सापेक्ष ओएसडी यादव ने 2,44,38,547.34 रुपए खर्च किए, जो उनकी आय के सापेक्ष 1,49,88,959.20 यानी 158.61 प्रतिशत अधिक है। जिसके संबंध में पूछे जाने पर ओएसडी द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका।
यह भी पढ़ेंः Bhadohi: बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को दो महीने के अंदर उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

कार्रवाई के दौरान दो दोषी पाए जाने पर OSD को किया निलंबित
इस मामले में मंत्री नंदी ने कहा कि खुली जांच में प्राप्त किए गए अभिलेखीय एवं मौखिक साक्ष्य के आधार पर रविंद्र सिंह यादव द्वारा अपने सेवा काल में अचल सम्पत्ति एवं रायफल के क्रय विक्रय के सम्बंध में सूचना दिया जाना उनकी व्यक्तिगत पत्रावली में अंकित हैं, लेकिन उन्होंने पैतृक विभाग को इस सम्बंध में कोई सूचना नहीं दी। जबकि जांच में रविंद्र सिंह यादव की पत्नी सुमन यादव और पुत्र निखिल यादव के नाम पर जसवंत नगर इटावा में 16 अचल सम्पत्तियां खरीदे जाने की पुष्टि हुई। जिसकी जानकारी नोएडा विकास प्राधिकरण को सम्पत्ति खरीदे जाने के पूर्व या बाद में नहीं दी गई। जिस पर नोएडा सेवा नियमावली 1981 एवं उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के नियम 24 (1) के अंतर्गत विभागीय कार्रवाई के लिए दोषी पाए जाने पर ओएसडी रविंद्र सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच और कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढे़ंः Nikhat के समर्थन में उतरे Afzal Ansari, बोले- ‘जेल भी उनकी है और परिसर भी उनका है’

औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में भ्रष्टाचार को नहीं किया जाएगा बर्दास्त- नंदी
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं है। जो भी आम जनमानस को परेशान करेगा, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उद्यमियों, व्यापारियों व आम जनता का किसी भी तरह से शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।