मुजफ्फरनगर: दबंग का तुगलकी फरमान, खेत पर आया दलित तो 5000 का जुर्माना और 50 जूतों की सज़ा

Edited By Imran,Updated: 10 May, 2022 11:12 AM

the dalit who came to the farm was fined 5000 and punished with 50 shoes

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख़्यात अपराधी रह चुका विक्की त्यागी के पिता राजवीर सिंह का दबंगई सामने आया है। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गांव बाक़ायदा मुनादी कराकर दलित परिवारों को खुलेआम धमकी देता दिख रहा है।

मुजफ्फरनगर: पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख़्यात अपराधी रह चुका विक्की त्यागी के पिता राजवीर सिंह का दबंगई सामने आया है। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गांव बाक़ायदा मुनादी कराकर दलित परिवारों को खुलेआम धमकी देता दिख रहा है।

यह मामला चरथावल थाना क्षेत्र के पावटी खुर्द गांव का है, जहां सोमवार को विक्की त्यागी के पिता राजबीर सिंह के द्वारा एक तुगलकी फरमान जारी किया गया। अगर उसके खेत पर, समाधी या ट्यूबवेल पर अगर दलित समाज का कोई भी व्यक्ति जाएगा तो उस पर पांच हज़ार रुपयों का जुर्माना और 50 जूतों की सजा दी जाएगी। मुनादी के दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने इसे अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वहीं, एसएसपी मुज़फ्फरनगर अभिषेक यादव ने तत्काल ही इस वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। उनके आदेश पर क्षेत्रीय पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर तथाकथित प्रधान राजवीर सिंह और उसके एक अन्य साथी को गिरफ़्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है. वहीं एसएसपी अभिषेक यादव ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आरोपी राजवीर सिंह के ऊपर भविष्य में गुंडा अधिनियम के अंतर्गत भी कार्यवाही भी की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!