Accident: योगी के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के काफिले में घुस गई कार, हादसे में बाल-बाल बची जान

Edited By Imran,Updated: 02 Jun, 2023 12:38 PM

the car rammed into yogi s minister dayashankar mishra

Ghazipur Accident: उत्‍तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की एक सड़क हादसे में बाल-बाल जान बच गई।

Ghazipur Accident: उत्‍तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु की एक सड़क हादसे में बाल-बाल जान बच गई। दरअसल, सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज के पास गाड़ी की अचानक ब्रेक लगने से उनकी गाड़ी सामने वाली कार में भीड़ गई। गनीमत रही कि इस हादसे में मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु पूरी तरह से सुरक्षित बच गए। काफिले में उनके साथ मौजूद लोगों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
PunjabKesari
मिली जानकारी के अनुसार,  केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर राज्‍यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु वाराणसी से बलिया जा रहे थे। यहां उनको प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करना है। रास्‍ते में गाजीपुर में उनके काफिले में दुर्घटना हो गई। मंत्री और उनके साथ मौजूद लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!