Edited By Purnima Singh,Updated: 12 Nov, 2025 12:52 PM

यूपी के आगरा से लव-अफेयर का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़का-लड़की एक दूसरे से काफी प्यार करते थे। लड़का लड़की को अपनी पत्नी बनाना चाहता था ....
आगरा: यूपी के आगरा से लव-अफेयर का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़का-लड़की एक दूसरे से काफी प्यार करते थे। लड़का लड़की को अपनी पत्नी बनाना चाहता था। एक दिन उसने प्रेमिका के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। मगर, प्रेमिका ने मना कर दिया। फिर वह शादी की बात लगातार टालने लगी। इस पर लड़का चिढ़ गया। उसने गुस्से में ऐसा कांड कर दिया की पुलिस के भी पसीने छूट गए।
पूरा मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र का है। यहां रह रहे इंद्रजीत नामक लड़के की एक लड़की से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी तो दोनों को प्यार हो गया। 2 साल तक रिश्ता बड़ा ही खूबसूरत रहा। मगर, इंद्रजीत लड़की के साथ शादी के सपने सजाने लगा। जिससे लड़की चिढ़ने लगी। अक्सर शादी की बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी। इंद्रजीत इस बात से चिढ़ गया और उसने पहले तो लड़की के चुपचाप से नहाते हुए का फोटो-वीडियो बनाए। फिर उसकी इंस्टाग्राम आईडी हैक कर लड़के ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए और आईडी के पासवर्ड भी बदल दिए। लड़के की इस हरकत से परेशान युवती रोते-रोते पुलिस के पास पहुंची और पूरी बात बताई।
लड़की की कहानी सुनकर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू की। इंस्टाग्राम आईडी बंद करने के लिए पुलिस साइबर सेल की भी सहायता ले रही है। हालांकि, अभी आईडी ब्लॉक नहीं हो पाई है। इधर, इंद्रजीत भी कहीं छिप गया है। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।