Edited By Imran,Updated: 02 Dec, 2025 02:46 PM

19 Minute Wali Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 19 मिनट 34 सेकंड का वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग यह जानने की होड़ में हैं कि इसमें दिख रही लड़की कौन है।
19 Minute Wali Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 19 मिनट 34 सेकंड का वीडियो तेजी से फैल रहा है और लोग यह जानने की होड़ में हैं कि इसमें दिख रही लड़की कौन है। इंटरनेट का दौर ऐसा हो चुका है कि किसी की भी प्राइवेसी, इज्जत और पहचान एक क्लिक में सवालों के घेरे में आ जाती है। यही वजह है कि इस वायरल क्लिप को लेकर इंटरनेट पर कई तरह के नाम उछाले जा रहे हैं—हालांकि किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सबसे ज़्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि बिना किसी सबूत के इस वीडियो का नाम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Sweet Zannat से जोड़ दिया गया। जबकि हकीकत यह है कि इस वायरल वीडियो का Sweet Zannat से कोई भी संबंध नहीं है
Sweet Zannat का नाम क्यों उछला?
मेघालय के महेंद्रगंज की रहने वाली स्वीट जन्नत सोशल मीडिया पर एक लोकप्रिय चेहरा हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 3.5 लाख फॉलोअर्स हैं। लेकिन वायरल क्लिप सामने आते ही कुछ लोगों ने बिना सोचे-समझे उनका नाम इसमें घसीटना शुरू कर दिया। वीडियो में दिख रही लड़की की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं है।
- Sweet Zannat और वीडियो की लड़की शारीरिक रूप से बिल्कुल मेल नहीं खाते।
- इसके बावजूद कुछ लोग उनके प्रोफाइल पर जाकर 19 minutes जैसे कमेंट डालकर ट्रोलिंग करने लगे।
- इंटरनेट की यही जल्दबाज़ी कई बार किसी निर्दोष को परेशानी में डाल देती है।
Sweet Zannat ने क्या कहा?
लगातार फालतू अफवाहों और मेसेजों से परेशान होकर Sweet Zannat ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया।
उन्होंने शांत लेकिन सख्त लहजे में स्पष्ट किया—
“वीडियो में दिखाई दे रही लड़की मैं नहीं हूं। चेहरे तक नहीं मिलते।”
“लोग किसी को भी बिना वजह बदनाम करने लगते हैं। यह मज़ाक नहीं, बहुत बड़ा इल्जाम है।”
उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में यह भी कहा—“वीडियो में जो लड़की इंग्लिश बोल रही है, वो धड़ल्ले से बोल रही है… जबकि मैंने तो मुश्किल से 12वीं पास की है।”