Edited By Ramkesh,Updated: 16 Feb, 2026 02:21 PM

क तरफ जहां सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है, जिसके चलते सरकारी स्कूलों में मौजूद छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ वहां बेहतर माहौल देने की दावे भी सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं । लेकिन धरातल पर कुछ शिक्षक ऐसे...
मेरठ (आदिल रहमान): एक तरफ जहां सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है, जिसके चलते सरकारी स्कूलों में मौजूद छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ वहां बेहतर माहौल देने की दावे भी सरकार के द्वारा किए जा रहे हैं । लेकिन धरातल पर कुछ शिक्षक ऐसे भी हैं जो यहां पढ़ने आने वाले छात्रों के साथ बदसलूकी करने पर आमादा है । एक ऐसा ही सनसनीखेज़ मामला सामने आया है मेरठ में जहां सरकारी स्कूल के टीचर ने छात्रों को मुर्गा बनाकर जमकर पीटा और जब ग्रामीण ने मौके पर पहुंचकर शिक्षक के इस कृत्य का विरोध किया तो शिक्षक ने ग्रामीणों को ही हड़काते हुए कह डाला कि बदतमीजी करेंगे तो जरूर पिटेंगे ।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दरअसल , मेरठ के फलावदा थाना क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल में हुई ये घटना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जहां फलावदा के जूनियर हाई स्कूल में करीब 200 बच्चे पढ़ते हैं और आज कुछ बच्चों को स्कूल परिसर में मुर्गा बनाकर पीटा जा रहा था जबकि कुछ छात्राओं को हाथ ऊपर करके कोने में खड़ा कर दिया गया । वहीं ग्रामीणों की जब नजर स्कूल पर पड़ी तो वहां कुछ छात्रों को मुर्गा बनाकर पीटा जा रहा था जबकि कुछ छात्राओं को हाथ ऊपर करके कोने में खड़ा कर दिया गया ।
ग्रामीणों के विरोध पर बोला- बदतमीजी करेंगे तो पिटेंगे
वहीं ग्रामीणों की नजर जब इन छात्रों पर पड़ी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर इस घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और शिक्षक के इस कृत्य का विरोध भी किया। इस दौरान शिक्षक ने ग्रामीणों से कह दिया कि वी ऐसे ही मारेंगे और अगर बदतमीजी करेंगे तो पिटेंगे जरूर । इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह कुछ छात्रों को मुर्गा बनाया गया जबकि कुछ छात्राओं को हाथ ऊपर कर कोने में खड़ा कर दिया गया।
ड्रेस को लेकर दी गई सजा
इस वीडियो में सुना जा सकता है कि जब बच्चों से उनकी पिटाई करने का कारण पूछा गया तो वहां मौजूद महिला ने बताया कि ड्रेस को लेकर उन्हें सजा दी गई है तो वहीं शिक्षक का कहना था कि बच्चे अगर बदतमीजी करेंगे तो उन्हें पीटा जाएगा । वहीं घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस कर दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।