सपा के अधिकारिक Whatsapp ग्रुप में अश्लील वीडियो, हापुड़ से लेकर लखनऊ तक मचा हड़कंप

Edited By Imran,Updated: 24 Oct, 2025 04:35 PM

sp s official whatsapp group pornographic video

समाजवादी पार्टी के अधिकारिक ग्रुप में बवाल मच गया जब अचानक उस ग्रुप में किसी ने अश्लील वीडियो भेज दिया। हापुड़ जिला इकाई के ग्रुप में वीडियो पोस्ट होते ही, कुछ ही मिनटों में ग्रुप में हड़कंप मच गया

हापुड़: समाजवादी पार्टी के अधिकारिक ग्रुप में बवाल मच गया जब अचानक उस ग्रुप में किसी ने अश्लील वीडियो भेज दिया। हापुड़ जिला इकाई के ग्रुप में वीडियो पोस्ट होते ही, कुछ ही मिनटों में ग्रुप में हड़कंप मच गया, क्योंकि यह ग्रुप जिले, नगर और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं से जुड़ा हुआ है।

वहीं, इस घटना के बाद इस ग्रुप से जुड़ी कई महिला कार्यकर्ताओं ने इसे 'संगठन की मर्यादा' के खिलाफ बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ग्रुप एडमिन से तुरंत कार्रवाई की भी मांग की। वहीं, कुछ सदस्यों ने इस घटना के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए, जिससे मामला और फैल गया।

सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने पूरे मामले की पुष्टि की।

  • उन्होंने बताया कि साइबर थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है।
  • मामला प्राथमिक तौर पर ‘हैकिंग’ से जुड़ा बताया जा रहा है।
  • जिला संगठन ने ग्रुप एडमिन से लिखित रिपोर्ट मांगी है।
  • रिपोर्ट में पूछा गया है कि अश्लील सामग्री ग्रुप में कैसे पहुंची।
  • संबंधित नंबर को तुरंत ग्रुप से हटाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!