सपा की पीढ़ी बदली मानसिकता नहीं-  अयोध्या रेप कांड को लेकर भूपेंद्र चौधरी का सपा पर तंज

Edited By Ramkesh,Updated: 05 Aug, 2024 08:20 PM

sp s generation has changed but not its mentality bhupendra

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राजधानी लखनऊ में अयोध्या रेप कांड को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पीढ़ी बदली है मानसिकता नहीं बदली है। रेप के दोषी एक विशेष...

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राजधानी लखनऊ में अयोध्या रेप कांड को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की पीढ़ी बदली है मानसिकता नहीं बदली है। रेप के दोषी एक विशेष समुदाय के होने की वजह से उसे बचाने में जुटी है, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने के लिए परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो कहते हैं कि बच्चे हैं बच्चों से गलती हो जाती है।

आप को बता दे कि आज कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को शहर के महिला अस्पताल से लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) रेफर कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन ने बताया कि पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ ले जाने के दौरान चिकित्सकों की एक टीम बच्ची के साथ है।

 पुलिस ने 30 जुलाई को 12 साल की एक बच्ची से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी संचालक मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, मोइद खान और राजू खान ने दो महीने पहले लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। चिकित्सा जांच में लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया था कि मोइद खान समाजवादी पार्टी (सपा) का सदस्य है और फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का हिस्सा है।

 योगी ने पिछले बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा था, ‘‘यह अयोध्या का मामला है। मोइद खान समाजवादी पार्टी से है और अयोध्या के सांसद की टीम का सदस्य है। वह 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मुख्य आरोपी है। समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।'' अयोध्या जिला प्रशासन ने गत शनिवार को मोइद खान की बेकरी पर बुलडोजर चला उसे ध्वस्त कर दिया था। प्रशासन का आरोप है कि यह बेकरी तालाब को पाटकर बनाई गई थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!