निकाय चुनाव में सपा पूरी तरह से फ्लॉप: ब्रजेश पाठक बोले-  अखिलेश को नहीं मिल रहे प्रत्याशी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 May, 2023 11:50 PM

sp completely flopped in civic elections brajesh pathak said

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुयी है। उनकी अराजकता को लोग भूले नहीं हैं और यही कारण है कि जनता ने पूरी...

बरेली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुयी है। उनकी अराजकता को लोग भूले नहीं हैं और यही कारण है कि जनता ने पूरी तरह से कमल को खिलाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपना निर्णय ही नहीं ले पा रहे हैं। कई जगह उनके प्रत्याशी (Condidate) नहीं है तो कई जगह वो निर्दलीय को समर्थन दे रहे हैं। सपा से घोषित प्रत्याशी भाजपा (BJP) में शामिल हो रहे है। अखिलेश यादव कंफ्यूज है। भाजपा पूरी सुचिता के साथ काम कर रही है।      
PunjabKesari
मोदी-योगी राज में अब भारत कमजोर देश नहीं रहा
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा शासन में गुंडे माफिया द्वारा व्यापारियों और उद्यमियों से गुंडा टैक्स वसूला जाता था। लेखपाल से लेकर कलेक्टर तक डरता था। एसएसपी तक को सपाई पीटते थे मगर, अब योगी सरकार में गुंडे माफिया तख्ती टांग कर कहते हैं कि उनको बख्श दो। बरेली नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी वापस ले लिया। आईएमए हाल में भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम के पक्ष में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी-योगी राज में अब भारत कमजोर देश नहीं रहा। दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष नरेन्द्र मोदी को सबसे ताकतवर नेता मानते हैं। वह खुद ब्राजील में जाकर देख चुके हैं। इसलिए जनता किसी के बहकावे में न आए। केंद्र और प्रदेश के साथ ही नगर निगम में भी ट्रिपल इंजन की सरकार बनाए।       
PunjabKesari
अयोध्या में राम मंदिर की अछ्वुत छटा देखते ही बनती है
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि 500 साल के सतत संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर की अछ्वुत छटा देखते ही बनती है। कांग्रेस ने तो सुप्रीम कोर्ट में हल्फनामा दायर करके भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। मुगल शासन का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति मिटाने के लिए नालंदा का इतिहास जलाया गया। मगर, फिर भी भारतीय संस्कृति को गुरुकुलों में जिंदा रखा गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!