खुशी-खुशी बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हनियां की एक झलक को था आतुर; तभी दुल्हन का बिगड़ा मूड, सुहागरात से पहले दूल्हे के अरमान किए ठंडे!

Edited By Purnima Singh,Updated: 10 May, 2025 05:26 PM

the groom arrived happily with the wedding procession eager for a glimpse

यूपी के बिजनौर जिले से एक बहुत ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक घर में शादी का माहौल था। हर तरफ खुशी बिखरी हुई थी......

बिजनौर: यूपी के बिजनौर जिले से एक बहुत ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक घर में शादी का माहौल था। हर तरफ खुशी बिखरी हुई थी। धूमधाम से बारात पहुंची तो दूल्हा अपनी दुल्हनियां को देखने के लिए आतुर था। मगर, इस बीच कुछ ऐसा हुआ जिससे हुल्हन आगबबूला हो गई और उसने शादी से इनकार कर दिया।

यह है मामला 
दरअसल, एक मामूली विवाद पर दूल्हे ने दुल्हन के भाई के सिर पर कड़ा मार दिया। जिससे दुल्हन का भाई जख्मी हो गया। विवाद बढ़ा तो दूल्हा कहीं चला गया। दोनों पक्षों में सुलह के लिए देर रात तक पंचायत हुई। दुल्हन ने भाई के साथ की गई बदसलूकी पर दूल्हे को माफी मांगने को कहा, लेकिन वह नही माना तो दुल्हन ने शादी तोड़ दी। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन के घर वापस लौट गया। 

एक कड़े ने बिगाड़ा सारा खेल
जिले के मंडावली थाना क्षेत्र के चमरिया भगूवाला गांव से जिले के नांगल थाना क्षेत्र के मायापुरी गांव में देवेन्द्र सिंह की बेटी राधिका की शादी तय हुई थी। खुशी खुशी बारात पहुंची। दूल्हे तरुण को बग्गी से उतारने की रस्म अदा की जा रही थी। तभी दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने दुल्हन के भाई के सिर पर कड़ा मार दिया। जिससे वह जख्मी हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। पुलिस ने दुल्हन के भाई रोहित को अस्पताल पहुंचाया और मेडिकल जांच करवाई। वहीं दूल्हे सहित अन्य बाराती मौके से भाग निकले। काफी मशक्कत कर दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश की गई। लेकिन दुल्हन इस बात पर अड़ गई थी कि दूल्हा माफी मांगे। हालांकि दूल्हे ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। फिर क्या था दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।  

दुल्हन ने मारपीट और दहेज का दर्ज कराया केस 
शादी से मा करने के बाद दुल्हन नांगल थाने पहुंच गई। जहां उसने दूल्हे सहित बारातियों पर मारपीट और दहेज की मांग का आरोप लगाया और केस दर्ज कराया। दूल्हे और पांच नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!