Edited By Ramkesh,Updated: 10 May, 2025 07:33 PM

भारत-पाकिस्तान दोनो देश ने सीजफायर के लिए राजी हो गए है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शांति सर्वोपरि है और सम्प्रभुता भी! विदेश सचिव ने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने...
लखनऊ: भारत-पाकिस्तान दोनो देश ने सीजफायर के लिए राजी हो गए है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शांति सर्वोपरि है और सम्प्रभुता भी! विदेश सचिव ने बताया कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने अपने भारतीय समकक्ष के साथ दिन में तीन बजकर 35 मिनट पर बातचीत की थी।
दोनों पक्ष भारतीय समय के अनुसार शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र सभी क्षेत्रों में सैन्य कारर्वाई बंद करने पर सहमत हुए हैं। इस संबंध में दोनों देशों ने अपने सशस्त्र बलों को इस पर अमल के आदेश जारी कर दिये हैं। दोनों सैन्य अधिकारी स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार यानी 12 मई को दिन में बारह बजे फिर से बात करेंगे।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत आतंकवाद के साथ कोई समझौता नहीं करेगा और इसके विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा। डॉ. जयशंकर ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे के विरूद्ध गोलाबारी और सैन्य कारर्वाई रोकने की समझ बनायी। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद और उसके सभी रूपों के खिलाफ कोई समझौता नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर कारर्वाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी और सैन्य कारर्वाई रोकने पर सहमति बनी है। भारत आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ अपनी सख्त और अडिग नीति पर कायम है, और आगे भी रहेगा।'' इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद कहा गया कि आतंकवाद की किसी भी कारर्वाई को युद्ध समझा जाएगा।
ये भी पढ़ें:- भारत पाकिस्तान सीजफायर के लिए हुए राजी,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनो देश को दी बधाई
भारत-पाकिस्तान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनो देश ने सीजफायर के लिए राजी हो गए है। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्टकर जानकारी दी है।